बंगाल चुनाव 2026: रिजल्ट से पहले कोलकाता में बवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है और इसका फैसला 4 मई को आने वाला है। उससे पहले कोलकाता में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बवाल मच गया है। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूप के बाहर काफी हंगामा हुआ।तृमणूल कांग्रेस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी करके बीजेपी पर आरोप लगाया गया कि मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की गई। टीएमसी का कहना है, “दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी गई।” इसके बाद ममता बनर्जी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंच गईं।’बिना पार्टी प्रतिनिधि के खोले बैटेल बॉक्स’टीएमसी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ है कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर, किसी भी संबंधित पार्टी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना ही बैलेट बॉक्स खोल रही है। यह एक घोर चुनावी धोखाधड़ी है, जिसे चुनाव आयोग की पूरी जानकारी और संरक्षण में खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है।”ममता की पार्टी ने आगे कहा, “उन्होंने हर तरह की गंदी चाल चली है। चाहे वह नाम हटाना, मतदाताओं को डराना-धमकाना, केंद्रीय बलों का आतंक फैलाना, और पैसे की बौछार करना हो लेकिन वे बुरी तरह नाकाम रहे। अब, पूरी तरह से हताश होकर वे EVM से छेड़छाड़ करने की नीच हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार जैसा नहीं है। हम चुपचाप बैठकर उन्हें हमारे लोकतंत्र को लूटते हुए नहीं देखेंगे।”आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया जवाबटीएमसी के आरोप पर चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा कि सभी दलों को जानकारी दी गई थी। स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं और ईवीएम वाले सभी स्टॉन्ग रूप सील और सुरक्षित हैं। इनको प्रतिनिधियों के सामने सील किया गया था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *