ब्लॉक की वापसी? भतीजे पर हमले को लेकर ममता बनर्जी को मिला समर्थन

नई दिल्ली, एजेंसी। अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शासक ही हत्यारे बन गए हैं। घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। वहीं, इंडिया ब्लॉक के कई सदस्यों ने इस हमले की निंदा की।इंडिया ब्लॉक ने की कड़ी निंदाकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को बेहद निंदनीय बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कड़ी निंदा की।अखिलेश ने पुलिस की अनुपस्थिति को ‘बड़े षड्यंत्र का संकेत’ बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने हिंसा की निंदा करते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हिंसा की निंदा करते हुए बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।अभिषेक बनर्जी को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षाअभिषेक को राज्य पुलिस द्वारा एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है।पहले की ममता सरकार के दौरान अभिषेक को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी।अब नई व्यवस्था के तहत उनके साथ हर समय तीन सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। राज्य पुलिस ने सुरक्षा आकलन के आधार पर यह फैसला लिया है। है पूरा मामलातृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में भारी जनविरोध का सामना करना पड़ा। रास्ते भर ‘चोर-चोर’ और ‘गो बैक’ के नारों के बीच उनका काफिला घिर गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *