गर्मी का तांडव: अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा पहुंचेगा 47 डिग्री के पार

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए अगले सात दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, दक्षिणी UP और उत्तरी MP में रेड अलर्ट जारी है, जबकि दिल्ली-NCR सहित अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट है।47 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा IMD की चेतावनी के मुताबिक, अगले सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

पहाड़ों पर भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी असामान्य गर्मी दर्ज की जा रही है।रेड अलर्ट अत्यधिक खतरनाक स्थिति को दर्शाता है। IMD के अनुसार, इन क्षेत्रों में गर्मी से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। लू लगने, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी?वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान के थार रेगिस्तान से गर्म और सूखी हवा लेकर आ रही हैं। मानसून अभी दूर है, जिससे नमी नहीं बढ़ पा रही है। दिन में तेज धूप और रात में भी गर्मी बनी रहने से लोगों को राहत नहीं मिल रही।IMD की लोगों को सलाहIMD ने सलाह दी है कि खूब पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर ढककर घर से निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।चक्कर, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। देश के बड़े हिस्से में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में राहत मिलने की संभावना कम है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *