अब बंगाल में भी लागू होगा UP मॉडल, तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों से होगी वसूली

कोलकाता। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपने पहले आधिकारिक जिला दौरे के दौरान उपद्रवियों आहैर पुलिस प्रशासन को बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है।शनिवार को दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर पहुंचे मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धिनाथ गुप्ता और मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में पुलिस बल के सभी स्तरों अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक की।उपद्रवी ही करेंगे नुकसान की भरपाईमुख्यमंत्री ने दोटूक लहजे में कहा कि पुलिस पर हमले की कोई भी घटना अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों (आरोपितों) से ही नुकसान की वसूली की जाएगी।सुवेंदु ने हालिया आमडंगा और आसनसोल की घटनाओं का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि अगर पुलिस निष्क्रिय रही, तो वे खुद थाने में बैठकर काम कराएंगे। पुलिस मार खाए, यह बात मेरे कान में नहीं आनी चाहिए।इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के वादों के मुताबिक महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर अनुमंडल (सब-डिवीजन) में महिला थाना और थानों में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने गौ-तस्करी पर पूर्ण रोक, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के नियमों का पालन और थानों के डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया। साथ ही, पुलिस को उन्होंने राजनीतिक हिंसा के पुराने लंबित मामलों की फाइलों को दोबारा खोलकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *