मुंबई : अमेरिका-इस्राइल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने के हालात बने हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू इस्तेमाल की गैस की आपूर्ति हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कर्मर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो आपूर्ति में रुकावट की खबरें आ रही है। इसका असर मुंबई सहित कई राज्यों के होटल उद्योगों पर पड़ रहा है। मुंबई में मंझोले और छोटे आकार के 20 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो गए हैं और होटल उद्योग ने कहा है यदि आपूर्ति बाधित रही तो दो दिन भीतर 50 प्रतिशत तक रेस्टोरेंट और होटल जल्द ही बंद हो सकते हैं।
नाम न बताने की शर्त पर प्रतिनिधि ने कहा, “हमें प्रतिदिन माल की भारी मात्रा में आपूर्ति हो रही है। आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है। हालांकि, ग्राहकों से हमें कई घबराए हुए फोन आ रहे हैं, जो यह जानना चाहते हैं कि पर्याप्त स्टॉक है या नहीं। बुकिंग के लिए भी फोन की संख्या बढ़ गई है।” उन्होंने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि पर्याप्त मात्रा में माल नियमित रूप से आ रहा है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
मुंबई में लगभग 10000 रेस्तरां हैं, जिनमें चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है। रेस्टोरेंट मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के एक सदस्य ने बताया कि मुंबई में लगभग 10,000 से अधिक रेस्टोरेंट और होटल हैं। इनमें चार लाख से अधिक लोग काम करते हैं। वर्तमान में वे होटल और रेस्तरां जो छोटे और मध्यम आकार के हैं और जिनका सिलेंडर का स्टॉक अधिक नहीं है, लगभग 20 परसेंट (लगभग 2,000 जगहें) पहले ही कुछ समय के लिए बंद हो चुकी हैं। लेकिन तीन और चार सितारा रेस्तरां और होटल ये अपना स्टॉक अधिक रखते हैं, इसलिए अभी इनके सामने समस्या नहीं है। लेकिन जल्द ही यानी अगले हफ्ते में यह भी होटल और रेस्तरां बंद हो जाएंगे।
सिलेंडर लगभग 3,000 रुपये चार्ज कर रहे हैं, जबकि कई मामलों में तो रेस्तरां कथित तौर पर प्रति सिलेंडर 6,000 रुपये तक का भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने मेन्यू को छोटा करेंगे क्योंकि इस संकट का सामना करना चुनौतीपूर्ण है। कुछ नए तरीकों से थोड़ी राहत मिल सकती है। जिसमें इंडक्शन कुकिंग शायद ही कोई ऑप्शन है क्योंकि इसकी कैपेसिटी लिमिटेड है, और हमें बैच में खाना बनाना पड़ सकता है।





