मोहम्मद यूनुस ने किया भारत को थैंक्यू!

नई दिल्ली, एजेंसी। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने भारतीय चिकित्सकों और नर्सों को खास तरीके से शुक्रिया अदा किया है। दरअसलए मोहम्मद यूनुस ने पिछले दिनों ढाका में हुए विमान हादसे के पीड़ितों के इलाज के लिए भारतीय चिकित्सकों को शुक्रिया कहा है।

इतना ही नहीं उन्होंने भारत के अलावा चीन और सिंगापुर के मेडिकल स्टाफ के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है। मोहम्मद यूनुन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने बहुत दिल से घायलों की सेवा की है। दरअसलए ढाका में पिछले हफ्ते एक विमान हादसा हो गया थाए जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।
जानकारी दें कि गत दिनों बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने सिंगापुरए चीन और भारत के 21 चिकित्सकों और नर्सों के एक प्रतिनिधिमंडल से रविवार को मुलाकात की।

इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा दी गई त्वरित सेवाओं और प्रतिक्रिया तथा मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में इस राष्ट्रीय संकट के समय उनके समर्पण के लिए एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये टीमें न केवल अपने कौशल के साथ बल्कि अपने दिल के साथ आई हैं।
जानकारी दें कि ढाका में हुए विमान हादसे में कई लोग बुरी तरीके से घायल हो गए। इन सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सा दल स्थानीय स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के साथ मिलकर घायलों का उपचार एवं देखभाल कर रहे हैं।
जानकारी दें कि मोहम्मद यूनुस ने इस मुलाकात के दौरान चिकित्सकों से संस्थागत सहयोगए चिकित्सा शिक्षा आदान.प्रदान और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्षमता निर्माण एवं नवाचार में निंतर भागीदारी कि लिए बांग्लादेश के साथ एक दीर्घकालिक संबंध बनाए रखने का भी आग्रह किया।
इसके अलावा यूनुस ने इस बात पर विशेष बल दिया कि इस प्रकार की साझेदारियां जन स्वास्थ्य और आपातकालीन तैयारियों में स्थाई सहयोग की नींव रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *