मोदी और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद’, मल्लिकार्जुन खरगे का प्रधानमंत्री पर निशाना

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को ‘बर्बाद’ करने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर दुनिया को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया है।उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी से लेकर NEET परीक्षा विवाद और अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर बीजेपी पर तीखा हमला किया।कर्नाटक में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने दावा किया कि लोगों को हो रही परेशानियों के लिए मोदी और ट्रंप दोनों ही जिम्मेदार हैं।मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद- खरगे खरगे ने दावा किया कि मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं और ट्रंप दुनिया के बर्बाद कर रहे हैं। दोनों खुद को अच्छा दोस्त कहते हैं। दोनों अच्छे दोस्त- आप देश को बदनाम कर रहे हैं, और लोग आप दोनों की वजह से भुगत रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *