गढ़वाल राइफल्स में बनेगा आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर, बलूनी ने जारी की पहली किस्त

देहरादून : सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में एक आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 14,90,000 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। बलूनी ने इस संबंध में जिलाधिकारी (नोडल अधिकारी), पौड़ी गढ़वाल को निर्देश जारी किए हैं।सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक त्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।बलूनी ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर सैनिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास और संकल्प निरंतर जारी रहेंगे। यह सुविधा जवानों को नई ऊर्जा और बेहतर माहौल प्रदान करेगी। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *