पीएम मोदी और ट्रंप के बीच आज कई मुद्दों पर होगी बात

एवियन। फ्रांस में G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक में पश्चिम एशिया, होर्मुज जलडमरूमध्य और अमेरिका से ऊर्जा आयात जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत और अमेरिका लंबे समय की ऊर्जा साझेदारी के लिए उत्सुक हैं।सूत्रों के मुताबिक, व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और अगले कुछ हफ्तों में इस पर काम पूरा हो जाना चाहिए। बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा भारत-मेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। इस समझौते पर काफी समय से बातचीत चल रही है और अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस वार्ता के दौरान कुछ तकनीकी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

बैठक का एक प्रमुख मुद्दा एच-1बी वीजा और अमेरिका की इमीग्रेशन नीतियों का भी होगा, जिनसे बड़ी संख्या में भारतीय प्रभावित हुए हैं। अमेरिका द्वारा जारी एच-1बी वीजा पाने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय होते हैं।ओमान तट के नजदीक तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भी बैठक में बातचीत होने की संभावना है। भारतीयों की मौत पर भारत ने अमेरिका के समक्ष गहरी चिंता व्यक्त की थी।

पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के मद्देनजर दोनों नेता ऊर्जा सहयोग गहरा करने पर भी बात कर सकते हैं। इसमें तेल एवं गैस का कारोबार बढ़ाने पर बातचीत शामिल है ताकि वैश्विक तनावों के बीच स्थिर आपूर्ति शृंखला सुनिश्चित हो सके।सैन्य सहयोगअमेरिका से उन्नत हथियारों की संभावित बिक्री, संयुक्त सैन्य अभ्यास और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर भी वार्ता होगी। इसके अलावा हिंद-प्रशांत में चीन की चुनौतियां भी एक मुद्दा रहेगा।अन्य मुद्देबैठक में दोनों नेताओं के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं का जायजा लेने की भी उम्मीद है, जिसमें एआइ व निवेश साझेदारी पर भी चर्चा भी शामिल है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *