देहरादून : जांच में सामने आया कि लक्सर निवासी आरिफ ने लोगों को यह कहकर अपने झांसे में लिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक खातों की आवश्यकता है। जिसके बाद अब एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है।साइबर थाना देहरादून में दर्ज एफआईआर के अनुसार, एसटीएफ को एनसीआरपी पोर्टल, समन्वय पोर्टल, आईफोरसी और विभिन्न बैंकों से प्राप्त सूचनाओं के विश्लेषण में कई ऐसे बैंक खाते मिले, जिनका उपयोग निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, टास्क फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से प्राप्त रकम को एकत्र करने, छिपाने और विभिन्न स्तरों पर स्थानांतरित करने में किया जा रहा है। जांच के दौरान इन खातों की कड़ियां हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से जुड़ी मिलीं।





