रुड़की : जेईई एडवांस्ड के डेटा लीक मामला में रात भर मंत्रालय और आईआईटी में मंथन चला।आईआईटी ने सीधे तौर पर इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। केवल एक्स पर ही जवाब दिया गया है और एथिकल हैकर का धन्यवाद करते हुए बताया गया है कि गलती को सुधार लिया गया।सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात भर डेटा लीक होने के प्रकरण पर केंद्रीय मंत्रालय और आईआईटी के बीच बैठक जारी रही। बाद में निर्णय लिया गया कि एथिकल हैकर की ओर से ट्वीट कर डेटा लीक होने की जानकारी देने पर आईआईटी रुड़की की ओर से प्रतिक्रिया दी जाए।आईआईटी के सूत्रों ने लीक प्रकरण में सीधे तौर पर आईआईटी की ओर से किसी तरह की खामी से इंकार किया है। हालांकि आईआईटी ने सीधे तौर पर इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। केवल एक्स पर ही जवाब दिया गया है और एथिकल हैकर का धन्यवाद करते हुए बताया गया है कि गलती को सुधार लिया गया।हाल ही में सीबीएसई से लेकर नीट परीक्षा को लेकर देश में मचे बवाल के चलते मंत्रालय ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और बहुत सोच समझकर आईआईटी रुड़की की ओर से सोचा समझा जवाब इंटरनेट मीडिया पर जारी किया। बता दें कि एक साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने ऑनलाइन सुरक्षा में खामी का जिक्र करते हुए दावा किया था कि करीब 1.79 लाख छात्र-छात्राओं के परीक्षा रिकॉर्ड और करीब 1.87 लाख के एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइलें बिना किसी ऑथेंटिकेशन के एक्सेस की जा सकती थी।





