नई दिल्ली, एजेंसी। सरकारी तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।दिल्ली में अब 19 किलो के मर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलिंडर लगभग 2078.50 रुपये में उपलब्ध था।हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा।





