नई दिल्ली, एजेंसी। फिलाडेल्फिया में एक फर्जी पिज्जा ऑर्डर के दौरान तेलंगाना के 28 वर्षीय भारतीय अंशुल कुंचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने इसे एक साजिश बताया है तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी ऑर्डर के कारण हुई। मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था।पीड़ित की पहचान अंशुल कुंचा के तौर पर हुई है। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था और अतिरिक्त कमाई के लिए वीकेंड पर पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर पार्ट-टाइम काम करता था।रात में फर्जी ऑर्डरशनिवार रात उसे एक सुनसान जगह पर डिलीवरी का ‘फर्जी’ ऑर्डर मिला। जब वह वहां पहुंचा तो एक अनजान व्यक्ति ने गोलीबारी की और अंशुल के सिर में कई गोलियां मारने के बाद वहां से भाग गया।
अंशुल के परिवार के अनुसार, उसके साथ लूटपाट नहीं की गई, जिससे जिससे हत्या के मकसद पर सवाल उठते हैं। परिवार ने जो बताया उसके अनुसार, हमले के समय इलाके में पीठ पर बैग टांगे हुए दो नकाबपोश बंदूकधारी देखे गए थे।अंशुल के साथ पहले हो चुकी थी लूटपाटउन्होंने यह भी बताया कि अंशुल पहले अमेरिका में लूट का शिकार हो चुका था, जिसमें उसकी चेन, फोन और नकद पैसे चोरी हो गए थे, लेकिन उसे कभी जानलेवा हमले का सामना नहीं करना पड़ा था। अंशुल की बहन तन्वी ने आरोप लगाया कि पिज्जा डिलीवरी उसे मारने के लिए बिछाया गया एक जाल था।उन्होंने कहा, “उसे एक सुनसान इलाके में पिज्जा पहुंचाने के लिए कहा गया था लेकिन बाद में हमें पता चला कि यह एक चाल थी। वहां कोई नहीं था। यह एक जाल था, जिसका मकसद सिर्फ उसे मारना था। हमें नहीं पता कि उन्हें इससे क्या मिला या उनके इरादे क्या थे। वे मेरे भाई को ले गए और उसे मार डाला।”





