नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का कारवां सुपर-4 में पहुंच चुका है। सुपर-4 के दूसरे मैच में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया।
दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में 2-2 बदलाव किए गए हैं। भारत की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। वहीं हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया है। वहीं पाकिस्तान ने हसन नवाज और खुशदिल शाह छुट्टी की है। फहीम अशरफ और हुसैन तलत को अंतिम 11 में शामिल किया गया है।
ग्रुप स्टेज में जब दोनों टीमें टकाई थीं तो बाजी भारत ने मारी थी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में आज पाकिस्तान के पास पिछली हार का बदला लेने का अच्छा मौका है।
भारतीय टीम ने सुपर-4 का जीत के साथ आगाज किया है। सुपर-4 के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज में जब दोनों टीम टकराई थी तो टीम इंडिया ने मैन इन ग्रीन को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। भारत की ओर से तिलक वर्मा 30 और हाद्रिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे।





