टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 : अहमदाबाद में भारत ने जीत कर पलट दिया इतिहास, न्‍यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्‍ट टी20 विश्‍व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्‍व कप जीता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम का इतिहास भी पलट दिया है। वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को इसी मैदान पर शिकस्‍त दी थी।

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्‍यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया। कप्‍तान सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *