हैदराबाद: बच्चे के साथ छठी मंजिल से कूदने वाली महिला की मौत

हैदराबाद। हैदराबाद के मियापुर इलाके में एक 37 साल की महिला कथित तौर पर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की छठी मंजिल से अपने 6 महीने के बच्चों से साथ कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान ईशा साहू के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, वह शुक्रवार को अपने बच्चे को गोद में लेकर बिल्डिंगल से कूदीं। महिला की तो मौत हो गई, लेकिन बच्चा गिरने के बावजूद मामूली चोटों के साथ बच गया।सुरक्षा घेरे में गिरने से बची बच्चे की जानपुलिस ने बताया कि जमीन पर गिरने से पहले बच्चा एक सुरक्षा घेरे पर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोग बच्चे को पास के अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर हैं।मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली ईशा के परिवार में उनके पति और दो बेटियां, आठ साल की विदी और 6 महीने की वाणी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह कई महीनों से गंभीर अनिद्रा, एंग्जायटी और पोस्ट मार्टम डिप्रेशन के लक्षणों से जूझ रही थीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *