पंचांग और राशिफल : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा (रविवार, 17 अगस्त, 2025)

भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), श्रावण | नवमी तिथि 07:24 PM तक उपरांत दशमी | नक्षत्र रोहिणी 03:17 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा | व्याघात योग 01:40 AM तक, उसके बाद हर्षण योग | करण तैतिल 08:29 AM तक, बाद गर 07:24 PM तक, बाद वणिज |

अगस्त 17 रविवार को राहु 05:18 PM से 06:53 PM तक है | चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा |

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष नवमी   – Aug 16 09:34 PM – Aug 17 07:24 PM
  2. कृष्ण पक्ष दशमी   – Aug 17 07:24 PM – Aug 18 05:22 PM
  3. नक्षत्र
  4. रोहिणी – Aug 17 04:38 AM – Aug 18 03:17 AM
  5. म्रृगशीर्षा – Aug 18 03:17 AM – Aug 19 02:06 AM

करण

  1. तैतिल – Aug 16 09:35 PM – Aug 17 08:29 AM
  2. गर – Aug 17 08:29 AM – Aug 17 07:24 PM
  3. वणिज – Aug 17 07:24 PM – Aug 18 06:22 AM

योग

  1. व्याघात – Aug 17 04:28 AM – Aug 18 01:40 AM
  2. हर्षण – Aug 18 01:40 AM – Aug 18 10:59 PM

वार

  1. रविवार

त्यौहार और व्रत

  1. रोहिणी व्रत
  2. गोगा नवमी
  3. सिंह संक्रांति

सूर्य और चंद्रमा का समय

  1. सूर्योदय – 6:07 AM
  2. सूर्यास्त – 6:54 PM
  3. चन्द्रोदय – Aug 18 12:46 AM
  4. चन्द्रास्त – Aug 17 2:01 PM

अशुभ काल

  1. राहू – 5:18 PM – 6:53 PM
  2. यम गण्ड – 12:30 PM – 2:06 PM
  3. कुलिक – 3:42 PM – 5:18 PM
  4. दुर्मुहूर्त – 05:11 PM – 06:02 PM
  5. वर्ज्यम् – 07:43 PM – 09:14 PM

शुभ काल

  1. अभिजीत मुहूर्त – 12:05 PM – 12:56 PM
  2. अमृत काल – 12:15 AM – 01:46 AM
  3. ब्रह्म मुहूर्त – 04:31 AM – 05:19 AM

आनन्दादि योग

  1. प्रजापति (धाता) Upto – 03:17 AM
  2. सौम्य

सूर्या राशि

  1. सूर्य सिंह राशि पर है

चंद्र राशि

  1. चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चन्द्र मास

  1. अमांत – श्रावण
  2. पूर्णिमांत – भाद्रपद
  3. शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – श्रावण 26, 1947
  4. वैदिक ऋतु – वर्षा
  5. द्रिक ऋतु – वर्षा

आज का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि दूसरे भाव में आज चंद्रमा और पंचम में सूर्य का गोचर शुभ लाभदायक होगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। अपने परिवार के साथ आपका आज सुखद समय बीतेगा। लव लाइफ में आज जोश और उत्साह बना रहगा। प्रेमी के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलने की खुशी होगी। पैसों के मामले में भी आज आपको फायदा हो सकता है। आप आज शाम के समय किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का आपकी राशि में रोहिणी नक्षत्र से संचार करना बहुत ही शुभ फलदायी होगा। आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा। आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आज आप किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में आज आपको अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा और किसी मित्र या पूर्व परिचित से आपको फायदा मिलेगा। जल और खान पान से जुड़े कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबारियों की भी आज कमाई बढ़ने वाली है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपनी लव लाइफ में प्रेम का संचार बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। राशि में आपके गुरु और शुक्र विराजमान हैं जबकि सूर्य आज तीसरे भाव में बैठकर आपको साहसिक फैसला लेने का मौका दे रहे हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ अथवा विशिष्ट व्यक्ति से मिलने का आज संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद ले सकते हैं। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ फलदायी होगा। राशि स्वामी चंद्रमा आज आपको आत्मबल प्रदान करेंगे। जबकि आपकी राशि में विराजमान बुध आपको कारोबार में कमाई का मौका प्रदान करेंगे। सितारे बताते हैं कि आपको आज पूर्व में किए गए काम और निवेश का भी फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आपको आज पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी।

सिंह राशि
आज सिंह के लोगों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा लेकिन दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिेए। सेहत के मामले में भी ध्यान रखना होगा। आपकी राशि में सूर्य का आगमन शुभ होगा लेकिन केतु के साथ सूर्य की युति होने से परेशानी हो सकती है। वैसे आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आज आप कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। और परंपरा से हटकर कुछ काम कर सकते हैं। आप आज कारोबार व्यापार में सहयोगियों से सहयोग पाएंगे और आपको लाभ का मौका भी मिलेगा। दिन का दूसरा भाग अधिक सकारात्मक होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। आप आज फैमिली से साथ मनोरंजक पल बिता पाएंगे। सितारे बता रहे हैं कि आपको आज उपहार और आकस्मिक लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका पूरा हो सकता है। आपके काम की आज सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप आज प्रतिष्ठा का लाभ पाएंग। धर्म कर्म के काम में भी आपकी आज रुचि बनी रहेगी।​
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज किसी पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। वैसे आपको आज मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और कुछ पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। कोई पुराना लेनदेन आज पूरा हो सकता है। जो जातक गिफ्ट आइटम और शौक श्रृंगार क चीजों का काम करते हैं आज उनकी कमाई अच्छी होगी। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हें कि राशि स्वामी मंगल और चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए सामान्य रूप से शुभ फलदायी होगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज काम में व्यस्त रहेंगे और उनके काम की सराहना होगी। वैसे आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी वजह से आपको आज अपने कुछ कार्यो को टालना पड़ सकता है या अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। कोई शुभ काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाने से आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्च को आज संतुलित रख पाएंगे और बिजनेस में आपकी कमाई भी आज बढेगी। आपके घर पर आज किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग आज बनता दिख रहा है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन सुखद बीतेगा। सुख साधनों की प्राप्ति का संयोग बनेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो इस मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप आज घर की साज सज्जा पर भी काम करेगे। दिन का पहला भाग थोड़ा सुस्त रह सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपके मन में आज कुछ नया और रोमांचक करने का विचार आ सकता है। जो लोग तकनीकी कार्यों से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। घर परिवार में भी आज का दिन आपका रोमांचक बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन कुंभ राशि के लिए अनुकूल होगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से बात करके आपको आज कुछ नई और रोचक जानकारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला हो सकता है। किसी सामाजिक काम मे आज आप शामिल हो सकते हैं। मनपसंद भोजन का भी आप आज आनंद लेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज वैचारिक उलझनों में रहेगा। पारिवारिक मुद्दों के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप आज शांति और संयम से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान देंगे और आर्थिक मामलों में दिन का दूसरा भाग अधिक फायदेमंद होगा। फैमिली बिजनेस में आपको आज परिवार का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।



Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *