नई दिल्ली, एजेंसी। इस्राइल में आज आम चुनाव का दिन है। इस्राइल में इस बार 38 सियासी दल मैदान में हैं, जिनमें सत्तासीन लिकुड पार्टी, विपक्षी याशर और ब्लू एंड व्हाइट पार्टी सबसे आगे हैं। हालांकि, अगर प्रधानमंत्री पद के लिए मुकाबले की बात की जाए तो नेतन्याहू के लिए सबसे बड़ी चुनौती एक साल पहले अस्तित्व में आए दल याशर के मुखिया गादी आइजेनकॉट बनते दिख रहे हैं। आइजेनकॉट की लोकप्रियता कितनी तेजी से बढ़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई चुनावी सर्वेक्षणों में उन्हें नेतन्याहू से आगे बताया जा रहा है।





