वेलिंगटन। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की रोमांचक जीत के बाद युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है। रैना को तिलक में पूर्व भारतीय दिग्गजों एमएस धोनी और युवराज सिंह जैसी खूबियां नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि तिलक में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों जैसी खासियत है। रैना ने नीतीश कुमार रेड्डी के सकारात्मक रवैये और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की भी सराहना की। भारत ने शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।





