भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), श्रावण | द्वादशी तिथि 01:58 PM तक उपरांत त्रयोदशी | नक्षत्र पुनर्वसु 12:27 AM तक उपरांत पुष्य | सिद्धि योग 06:13 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग | करण तैतिल 01:59 PM तक, बाद गर 01:19 AM तक, बाद वणिज |
अगस्त 20 बुधवार को राहु 12:30 PM से 02:05 PM तक है | 06:35 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा |
- विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
- शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत – भाद्रपद
- अमांत – श्रावण
तिथि
- कृष्ण पक्ष द्वादशी – Aug 19 03:32 PM – Aug 20 01:58 PM
- कृष्ण पक्ष त्रयोदशी – Aug 20 01:58 PM – Aug 21 12:45 PM
नक्षत्र
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 6:09 AM
- सूर्यास्त – 6:51 PM
- चन्द्रोदय – Aug 20 2:50 AM
- चन्द्रास्त – Aug 20 5:01 PM
अशुभ काल
- राहू – 12:30 PM – 2:05 PM
- यम गण्ड – 7:44 AM – 9:19 AM
- कुलिक – 10:54 AM – 12:30 PM
- दुर्मुहूर्त – 12:04 PM – 12:55 PM
- वर्ज्यम् – 12:47 PM – 02:20 PM
शुभ काल
- अभिजीत मुहूर्त – Nil
- अमृत काल – 10:05 PM – 11:39 PM
- ब्रह्म मुहूर्त – 04:33 AM – 05:21 AM
आज का राशिफल
मेष राशि : दिन मिश्रित परिणामों से भरे रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने से सामान्य लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे में अभी के लिए आप इन्हें टाल भी सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। साथ ही, कटु वाणी का प्रयोग करने से भी बचें। हालांकि, दिन बीतने के साथ-साथ आपको किसी योजना के पूरे होने से लाभ मिल सकता है और परिवार में मेहमान दस्तक दे सकते हैं।
वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी से अनबन होने की संभावना है। वहीं, व्यापार के क्षेत्र में भी किसी व्यापारी से बहस हो सकती है। ऐसे में आपको समझदारी और धैर्य के साथ कोई भी फैसला लेना होगा। कार्यस्थल पर आप कार्य कौशल से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा और घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदा जा सकता है।
मिथुन राशि : राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ रुकावटों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की रहने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन परिवार की किसी बात से आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है।
कर्क राशि : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और व्यापार में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को उन्नति प्राप्त होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस हो सकती है। वहीं, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनका पूर्ण सहयोग मिलने से तनाव कम होगा।
सिंह राशि : कारोबार और नौकरी के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज को लेकर सावधान रहना होगा और सोच-समझकर फैसले लेने से लाभ प्राप्त हो सकता है। समाज में भी सम्मान बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन का अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर कुछ बाधाएं होते हुए भी आप आसानी से अपने सारे काम पूरे कर लेंगे।
कन्या राशि: आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है और उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लेकिन अपनी समझदारी और चतुराई से आप इन्हें आसानी से पूरा करेंगे। शाम के समय पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकता है, जिससे सुकून महसूस होगा।
तुला राशि : दिन उत्तम रहने वाला है और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। सांसारिक सुख के साधनों में बढ़ोतरी होने के भी योग हैं और व्यवसाय के मामले में किए गए प्रयासों से उत्तम लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है और परिवार में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन यात्रा के समय सावधान रहें क्योंकि किसी मूल्यवान वस्तु के खोने का डर है।
वृश्चिक राशि : आपका ज्यादा समय दूसरों की सहायता करने में बीत सकता है, जिससे आपको संतुष्टि भी प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती, जिसके चलते आपके विरोधी थोड़े अलग मूड में नजर आ सकते हैं। व्यापार के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा और लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, जिससे तनाव भी कम होगा।
धनु राशि : दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके आसपास विपरीत वातावरण उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आप स्थिति को सामान्य बना सकते हैं। वहीं, व्यापार के मामले में भी आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बने रहने की संभावना है।
मकर राशि : व्यापार में आपको किसी नई डील से अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कुछ मामलों में आपको समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में जीवनसाथी या संतान की अचानक तबियत खराब होने से तनाव बढ़ सकता है। लेकिन आपको वाहन चलाते समय ज्यादा टेंशन लेने से बचना होगा।
कुंभ राशि : आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन बेहद खुश रहेगा। आर्थिक मामलों में भी दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। वहीं, अगर जीवनसाथी के साथ कुछ दिनों से तनाव चल रहा था तो वह भी अब दूर होगा।
मीन राशि : युवा वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर आपने अभी अपने करियर की शुरुआत की है तो कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे सुकून महसूस होगा। परिवार में संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और शाम को मित्रों से मुलाकात हो सकती है।





