भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), भाद्रपद | सप्तमी तिथि 10:46 PM तक उपरांत अष्टमी | नक्षत्र विशाखा 02:37 PM तक उपरांत अनुराधा | इन्द्र योग 03:09 PM तक, उसके बाद वैधृति योग | करण गर 09:35 AM तक, बाद वणिज 10:47 PM तक, बाद विष्टि |
अगस्त 30 शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:53 AM तक है | 07:53 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |
- विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
- शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत – भाद्रपद
- अमांत – भाद्रपद
तिथि
- शुक्ल पक्ष सप्तमी – Aug 29 08:22 PM – Aug 30 10:46 PM
- शुक्ल पक्ष अष्टमी – Aug 30 10:46 PM – Sep 01 12:58 AM
नक्षत्र
रण
- गर – Aug 29 08:22 PM – Aug 30 09:35 AM
- वणिज – Aug 30 09:35 AM – Aug 30 10:47 PM
- विष्टि – Aug 30 10:47 PM – Aug 31 11:55 AM
योग
- इन्द्र – Aug 29 02:12 PM – Aug 30 03:09 PM
- वैधृति – Aug 30 03:09 PM – Aug 31 03:58 PM
वार
- शनिवार
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 6:12 AM
- सूर्यास्त – 6:42 PM
- चन्द्रोदय – Aug 30 12:07 PM
- चन्द्रास्त – Aug 30 10:56 PM
अशुभ काल
- राहू – 9:19 AM – 10:53 AM
- यम गण्ड – 2:01 PM – 3:35 PM
- कुलिक – 6:12 AM – 7:46 AM
- दुर्मुहूर्त – 07:52 AM – 08:42 AM
- वर्ज्यम् – 07:05 PM – 08:52 PM
शुभ काल
- अभिजीत मुहूर्त – 12:02 PM – 12:52 PM
- अमृत काल – 04:42 AM – 06:30 AM, 05:48 AM – 07:35 AM
- ब्रह्म मुहूर्त – 04:36 AM – 05:24 AM
आनन्दादि योग
- शुभ Upto – 02:37 PM
- अमृत
सूर्या राशि
- सूर्य सिंह राशि पर है
चंद्र राशि
- चन्द्रमा अगस्त 30, 07:53 AM तक तुला राशि उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
चन्द्र मास
- अमांत – भाद्रपद
- पूर्णिमांत – भाद्रपद
- शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – भाद्रपद 8, 1947
- वैदिक ऋतु – वर्षा
- द्रिक ऋतु – शरद
आज का राशिफल
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। सामाजिक मुद्दों पर आपका पूरा जोर रहेगा और समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनेगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज अलर्ट रहने की जरूरत है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को सिंदूर का लेपन करें।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा ऐसे में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से पूरा सुख मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने काम कारोबार को विस्तार भी दे सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धर्म कर्म के काम मे आपका मन लगेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होगा।
मिथुन : मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज बुध का गोचर शुभ लाभ लेकर आएगा। आप आज कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ ले पाएंगे। आपके करीबी लोगों का आपके प्रति विश्वास बढेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन जरूरी यह भी है कि अपनी भावनाओं पर काबू रखें। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपको आज इधर उधर की बातों से दूर रहना चाहिए। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। माता से आपको आज स्नेह और लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता प्राप्त करेंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज काले कुत्ते को रोटी देना चाहिए।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेग। आपकी राशि से आज बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा। आप अपनी पढ़ाई के प्रति सचेत और सजग रहेंगे ऐसे में आप परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रह सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। सलाह है कि आज आप अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी निर्णय क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। घर परिवार की ओर से आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको भाइयों की मदद करनी पड़ सकती है। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बन सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध से अर्घ्य देना चाहिए और दीप दिखाना चाहिए।
कन्या राशि : कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भाग्य का भी आपको आज साथ मिलता रहेगा। आप जिन विषयों में प्रयास करेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का फायदा मिलेगा। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको आज राहत मिलने की संभावना दिखती है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
तुला राशि : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ नई योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर हुआ है ऐसे में आज आप भावुक हो सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातो पर क्रोध आ सकता है इसलिए गुस्से पर काबू करना सीखना होगा। सेहत के मामले मे आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। वैसे आर्थिक मामलों में दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा, आपको अचानक ही धन का लाभ भी मिल सकता है। कानूनी मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए और कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से दूर रहना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।
धनु राशि : धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने खर्च पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अनचाहे खर्च में वृद्धि होगी। आपके दांपत्य जीवन में चल रही कोई परेशानी है तो उससे आप राहत पाएंगे। आपको आज सगे संबंधियों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ मे आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आपका कोई निर्णय आपको आज लाभ का अच्छा मौका दिला सकता है। जान पहचान का दायरा बढेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना शुभ रहेगा।
मकर राशि : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का होने से आपको आज भाग्य का लाभ मिलेगा और कमाई के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। आप अपनी बुद्धि और चतुराई से विरोधियो को मात देने में आज सफल रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका आज प्रभाव बना रहेगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज दोस्तों के सहयोग से पूरा हो सकता है। कोई व्यापारिक डील अटकी है तो आज वह फाइनल हो जाएगी। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मेहनत और कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी प्रबंधन क्षमता और तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। कोई अधूरा काम आपका आज पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई घरेलू काम पूरा हो सकता है। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको पूर्व में किए गए काम और निवेश का भी फायदा मिल सकता है। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं आज उनको कामयाबी मिल सकती है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को तिल मिले जल से अर्घ्य देना चाहिए।
मीन राशि : मीन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन रोमांचक रहने वाला है। आपको आज कुछ भौतिक सुख साधन मिलने की संभावना है। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप अपने बड़ों और अनुभवी लोगों की सलाह मानकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लेकिन किसी से वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा। आप अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की आज कोशिश कर सकते हैं और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। धर्म कर्म और अध्यात्मिक विषयों में आज आपकी रुचि रहेगी।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें और हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।





