नई दिल्ली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 500 रुपये मजबूत होकर 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची. वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेड की दर कटौती की उम्मीदों से सोने-चांदी में तेजी बनी हुई है. वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.18% बढ़कर 3,651.18 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.16 डॉलर प्रति औंस पर रही.
हारी सीजन में सोने की खरीद करने वालों को झटका लगा है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, चांदी की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. यह बढ़त अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू निवेशकों की बढ़ती मांग की वजह से दर्ज की गई.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ (आईबीजेए) के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,13,200 रुपये पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को 800 रुपये की बढ़त के साथ 1,14,000 रुपये तक पहुंच गया. इसी तरह, 99.5% शुद्धता वाला सोना 700 रुपये की बढ़त के साथ 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.





