वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपनी सुरक्षा और मीडिया की नजरों से बचने के लिए कई बार ऐसी जगहों पर नजर आए हैं, जिनकी कल्पना आमतौर पर किसी शीर्ष नेता के लिए नहीं की जाती।कभी सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से, तो कभी चुपचाप डिनर करने की चाहत में, ट्रंप को ऐसी अनोखी स्थितियों से गुजरना पड़ा। ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है।कैटरिंग ट्रक में एयरपोर्ट पार कियाईरान से हत्या की पुख्ता धमकियों और खुफिया चेतावनियों के बीच तुर्किए में ट्रंप की सुरक्षा टीम ने एक अनोखा प्लान बनाया। NATO समिट के बाद ट्रंप पत्रकारों के सामने अपने जाने-पहचाने बोइंग 747 विमान में सवार हुए। लेकिन जैसे ही प्रेस का ध्यान हटा, उन्हें चुपचाप विमान से उतारकर एयरपोर्ट के एक कैटरिंग ट्रक में बैठाया गया।ट्रक से उन्हें एयरपोर्ट के दूसरे हिस्से में ले जाया गया, जहाँ से उन्होंने एक छोटे विमान (C-32A) में ब्रिटेन के लिए उड़ान भरी।
इस दौरान पत्रकारों से भरा 747 विमान एक धोखे के रूप में उड़ता रहा, ताकि किसी को भनक तक न लगे।ट्रंप को होटल के पीछे एक नीची दीवार और बाड़ फांदकर अंदर जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो हेलीकॉप्टर कैमरे में कैद हुआ था, जिस पर बाद में खुद ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा था कि यह उनकी सबसे आसान एंट्री नहीं थी।मई 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका भर में भारी विरोध-प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस की बाड़ तक पहुंच गए थे और बैरिकेड्स पर सामान फेंक रहे थे। सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा का खतरा देखते हुए ट्रंप को व्हाइट हाउस के नीचे बने अति-सुरक्षित अंडरग्राउंड बंकर में पहुंचाया, जहां वे लगभग एक घंटे रहे।हालांकि आलोचकों ने इसे लेकर निशाना साधा, लेकिन ट्रंप ने सफाई दी थी कि वे वहां केवल निरीक्षण करने गए थे।
सितंबर 2024 में वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ क्लब में जब ट्रंप खेल रहे थे, तब सीक्रेट सर्विस एजेंट ने झाड़ियों के बीच राइफल की नली देखी। हमलावर पर तुरंत गोलियां चलाई गईं और सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप को चारों तरफ से घेर लिया।ट्रंप उस जगह से सुरक्षित निकालने के लिए एक खास बख्तरबंद फास्ट गोल्फ कार्ट बुलाई गई, जिसमें बैठाकर उन्हें बेहद तेज रफ्तार से सुरक्षित क्लबहाउस ले जाया गया।पत्रकारों को चकमा देकर स्केटहाउस में डिनर2016 में चुनाव जीतने के तुरंत बाद ट्रंप प्रेस पूल की लगातार निगरानी से सहज नहीं थे। एक शाम उनकी टीम ने पत्रकारों को सूचित कर दिया कि राष्ट्रपति अब रात भर बाहर नहीं निकलेंगे। लेकिन थोड़ी ही देर बाद ट्रंप अपने परिवार के साथ बिना किसी पत्रकार को बताए मिडटाउन मैनहट्टन के प्रसिद्ध 21 क्लब रेस्टोरेंट में डिनर करने निकल गए।जब मीडिया को भनक लगी तो अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद व्हाइट हाउस प्रेस एसोसिएशन ने सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई थी।





