चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

हरिद्वार : पुलिस के अनुसार, घटना भूपतवाला में सर्वानंद घाट के पास की है। जब एक 42 सीटर टूरिस्ट बस हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। हाईवे पर पहुंचने ही अचानक बस में आग लग गई। ये देखते ही अंदर बैठे यात्रियों और चालक बाहर निकलकर दूर पहुंच गए। हालांकि सामान अंदर ही रग गया। इसके बाद देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। आग की लपटें देखकर मार्ग पर वाहन पहले ही रुक गए। ऐसे में जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। एफएसओ बीरबल सिंह ने खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग को बुझवाना शुरू किया।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस में आग लगने के दौरान तीन बार धमाके की आवाज आई। वहीं, आग से अंदर रखा यात्रियों का सभी सामान जल गया। एक घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *