ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का खौफ, एक दिन में चार बच्चों पर हमला

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू टू में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से रोजाना बच्चों और बड़ों पर कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। निवासियों का दावा है कि शुक्रवार को एक ही दिन में चार बच्चों को निशाना बनाया। इससे पहले आवारा कुत्ते पांच लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इससे पूरे सेक्टर में डर का माहौल बन गया है।सेक्टर निवासी धर्मेन्द्र राठी ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। कुत्ते आक्रामक हो गए हैं और राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। पास के सरकारी अस्पताल से भी घटना की पुष्टि की जा सकती है।धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि प्राधिकरण को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालात ये हैं कि कुत्तों के डर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे पार्क में खेलने से डर रहे हैं और बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा पा रहे। रातभर कुत्तों के भौंकने से सेक्टर के लोग परेशान हैं।निवासियों ने प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है कि आक्रामक हो चुके कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए ताकि आगे किसी बच्चे या बड़े को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने मांग की है कि पूरे सेक्टर में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए और उनकी नसबंदी कराई जाए। सेक्टर के लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *