बेटी के जन्मदिन की खुशी में घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी। बेटी के जन्मदिन की खुशी मनाने के लिए घर लौट रहे शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गए।उप शिक्षा कार्यालय हल्द्वानी (धौलाखेड़ा) में तैनात उपेंद्र सिंह नेगी (57) बेटी के जन्मदिन के लिए समोसा और मिठाई, जबकि नाती-नातिन के लिए चिप्स लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन एमबीपीजी कालेज के पास सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इस हादसे से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।पति और दो बच्चों के साथ मायके आई थी बेटी स्वजन के अनुसार मूल रूप से द्वाराहाट के रहने वाले उपेंद्र नेगी सुभाष नगर भोटिया पड़ाव में पत्नी दीपा नेगी और बेटे के साथ रहते थे। बेटी निधि की शादी हो चुकी है, इन दिनों बच्चों के स्कूल की छुट्टी होने के करण बेटी अपने पति और दो बच्चों के साथ मायके आई थी।मवार को उसका जन्मदिन था। घर में जन्मदिन की तैयारियां थीं और परिवार उपेंद्र के लौटने का इंतजार कर रहा था। उपेंद्र रोज की तरह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। वह स्टाफ के साथ लिफ्ट लेकर मुखानी तक पहुंचे और वहां से आटो से एमबीपीजी तक पहुंचे और सड़क पार करते समय हादसा हो गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *