पटना। बिहार समेत देश के अधिकांश राज्यों में 70 से 80 प्रतिशत लोगों में विटामिन-डी की कमी या अपर्याप्त स्तर पाया जा रहा है। भरपूर धूप उपलब्ध होने के बावजूद बदलती जीवनशैली के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। 21 जून को मनाए जाने वाले इंडियन विटामिन-डी डे के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विटामिन-डी की कमी को गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बताया है।





