जैसलमेर से चारधाम पर निकले थे आठ लोग; गंगा में गिरी इनोवा, चार की मौत

टिहरी : देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रही एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कती हुई गंगा में समा गई।चारधाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गंगा में समा गया। वाहन में चालक सहित राजस्थान के दो परिवारों के आठ लोग सवार थे।पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने 12 वर्षीय बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया। जबकि देर शाम तक दो पुरुष व दो महिलाओं के शव मिल चुके थे, अभी तीन महिलाएं लापता हैं।थाना प्रभारी देवप्रयाग प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रहा एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कता हुआ गंगा में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई। व्यासी से पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में खोज अभियान शुरू किया। ढलान पर कार से छिटके घायल बालक को तत्काल सड़क तक लाकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो पुरुष और दो महिलाओं के शव मिल गए, जबकि अन्य तीन महिलाओं की तलाश जारी है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *