पुरानी रंजिश में फोन पर हुई बहस, कार और बाइक सवार भिड़े, फिर सड़क पर मचाया तांडव

देहरादून : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार को सड़क पर तांडव मचाने से पहले फोन पर भी बहस हुई थी। पुलिस पूछताछ में रोहित ने बताया कि गुरमीत का युवकों से विवाद चल रहा था।इसी विवाद में पटेलनगर में फायरिंग की गई। लोगों के जुटने पर सभी स्विफ्ट कार से भाग निकले। इसके बाद आदित्य और उसके साथियों ने टरसाइकिल से उनका पीछा किया। शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास गुरमीत ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें साहिल घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

घटनाक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हुई। साहिल, सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल पटेलनगर में खड़े थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार से गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। दोनों गुटों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव था।दो पहिया वाहनों में दूसरे गुट के युवकों ने भी इनका पीछा किया। सेंट ज्यूड्स चौक के पास खुद को घिरता देख गुरमीत ने सीधी गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी और वह वहीं गिर गया। गोली चलने से सेंट ज्यूड्स चौक के पास भी अफरा-तफरी मच गई। साहिल को उसके दोस्त तुरंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया।सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार का नंबर एचआर51 एजेड0890 है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के युवक पहले एक-दूसरे के मित्र रहे हैं। पिछले कुछ समय से गुरमीत का आदित्य, सुजल और अंशुल के साथ विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *