नई दिल्ली, एजेंसी। होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए होटल के मालिक को हिरासत में ले लिया है। वह हादसे के बाद से ही फरार चल रहा था। गौरतलब है कि मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई थी जिसमें 11 विदेशी नागरिकों समेत लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।पल भर में मच गई चीख पुकारमालवीय नगर के हौजरानी इलाके में बुधवार की सुबह आम दिनों की तरह ही सन्नाटा था। सुबह पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। कोई टहलने निकला था, तो कोई चाय पी रहा था। इसी बीच फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम से चले रहे रेस्तरां कम होटल की तरफ से शोर-शराबे की आवाजें सुनाई दीं। लोगों को पहले लगा शायद झगड़ा हुआ है। बाद में धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई दीं।





