दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, पीएम मोदी ने जनता को किया समर्पित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. करीब 210 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर महज़ ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी.

यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ कनेक्टिविटी बल्कि प्रकृति संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग का भी शानदार उदाहरण है. इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जो राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल को संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा तय की गई है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे एकजुट होकर सर्वसम्मति से इस कानून को आगे बढ़ाएं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना संविधान की अपेक्षा है और उत्तराखंड ने संविधान की इस भावना को आगे बढ़ाते हुए पूरे देश को मार्ग दिखाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश त्योहारों और उल्लास के माहौल में डूबा हुआ है. देहरादून में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में नए वर्ष का आगमन हो रहा है और इसी के साथ आस्था का एक बड़ा दौर भी शुरू होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यमुनोत्री, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने वाली है, जिसका देशभर के श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *