देहरादून : निशानेबाज जसपाल राणा अब हमारे बीच नहीं रहे। वह अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनका इलाज चल रहा था। आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने बहुत कम उम्र में ही बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी और पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने न केवल स्वयं खेल की दुनिया में परचम लहराया, बल्कि प्रशिक्षण देकर अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया। केवल 49 वर्ष की कम उम्र में उनका इस दुनिया से जाना उनके पूरे परिवार, खेल प्रशंसकों के लिए बहुत दुखदायक घड़ी है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है। पीड़ित परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की। भट्ट ने कहा, उनके निधन की सूचना से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। उनका यूं जाना, संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा के कम उम्र में जाना एक अत्यंत दुखद क्षण है। खेल और समाज में उनका अपूर्णीय योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।





