सिलिंडर के दाम 971 रुपये बढ़े, देहरादून में रेस्टोरेंट का खाना हुआ और महंगा

देहरादून। कमर्शियल सिलिंडर के दाम में उछाल आ गया है। इससे रेस्टोरेंट, ढांबों व रेहड़ी-ठेलियों पर बनने वाले पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने एलपीजी की आपूर्ति को प्रभावित किया हुआ है। दो महीने से अधिक समय से जारी युद्ध का सीधा असर अब गैस की कीमतों पर दिखना शुरू हो गया है।शुक्रवार को कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में करीब 16,911 कमर्शियल सिलिंडर कनेक्शन हैं।पहले 19 किलोग्राम सिलिंडर 2,158 रुपये में उपलब्ध हो रहा था। जो अब 971 रुपये की वृद्धि होने से 3129 रुपये में मिलेगा।वहीं, पांच किलोग्राम कमर्शियल सिलिंडर पहले 564 रुपये में उपलब्ध हो रहा था जो अब 294 की वृद्धि होने से 858 रुपये में मिलेगा।47 किलोग्राम कमर्शियल सिलिंडर 2582 की वृद्धि होकर 7818 रुपये का हो गया है, जबकि पहले यह 5,336 रुपये में उपलब्ध हो रहा था।उधर, घरेलू सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दामा में कोई वृद्धि नहीं होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *