इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पिछले कई महीनों से एक सवाल लगातार बना हुआ था. लेकिन अब यह सवाल और भी गंभीर हो गया है.
पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. पत्रकार के मुताबिक, तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों का मानना है कि इमरान खान की रावलपिंडी की अदियाला जेल में मौत हो चुकी हो सकती है.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी और उनके परिजनों का दावा है कि जेल में पूर्व पीएम की हालत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें जेल में ठीक तरह से इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं और परिजनों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।





