चीन का 2030 तक चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य, एक साल के मिशन पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

नई दिल्ली, एजेंसी। चीन एक अंतरिक्ष यात्री को एक साल के लिए अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजेगा। यह देश के अंतरिक्ष यात्री के लिए एक रिकॉर्ड अवधि होगी।बीजिंग 2030 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने की अपनी महत्वाकांक्षा की दिशा में काम कर रहा है। शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिम चीन के जियुकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-2एफ वाई23 राकेट की मदद से लॉन्च किए जाने की योजना है। इसमें तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे।पेलोड विशेषज्ञ ली जियायिंग, जो हांगकांग की पूर्व पुलिस निरीक्षक हैं, चीनी अंतरिक्ष मिशन में भाग लेने वाली हांगकांग की पहली अंतरिक्ष यात्री होंगी। अन्य चालक दल के सदस्य कमांडर झू यांगझू और पायलट झांग युआनझी हैं, दोनों पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के अंतरिक्ष यात्री प्रभाग से हैं।एक साल तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे अंतरिक्ष यात्रीइन तीन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर एक वर्ष तक रहना है, जो अब तक के सबसे लंबे अंतरिक्ष अभियानों में से एक है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *