गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार पांच लोगों की मौत

 उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे। जानकारी के अनुसार, वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *