नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव इटली पहुंच गए हैं। इस दौरान रोम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। दो बड़े नेताओं की ये मुलाकात खास रही।इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को रोम की सबसे मशहूर ऐतिहासिक जगह कोलोसियम घुमाया। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कार में सफर भी। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।पीएम मोदी ने क्या कहा?प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “रोम में उतरने के बाद, मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद मैंने मशहूर लोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के विषय पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।”जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोम पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड!”यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले साल 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी की ‘Good friends at COP28’ वाली सेल्फी काफी वायरल हुई थी।





