बीएसएफ 489 महिला नव आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

सिलीगुडी। सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल बैकुंठपुर में सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 489 महिला नव आरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। इन नव आरक्षकों को एसटीसी, बीएसएफ बैकुंठपुर के आइजी करणी सिंह शेखावत ने देश सेवा का पाठ पढ़ाया। इस दिन एसटीसी बैकुंठपुर में महिला रिक्रूट्स की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस परेड में देश के विभिन्न राज्यों से आई 489 महिला कांस्टेबल ट्रेनीज ने 44 सप्ताह के कठौर प्रशिक्षण के उपर्यंत राष्ट्र सेवा की शपथ ली। परेड की कमान रिकूट महिला कांस्टेबल अंजलि कृष्णा टी ने संभाली। प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 15 महिला नव आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तथा एसटीसी के आइजी शेखावत ने नव आरक्षकों द्वार प्रस्तुत परेड की सलामी ली तथा अपना प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने बल की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगी सीमाओं को सुरक्षित करने में अपनी अहम भूमिका के साथ-साथ पंजाब और कश्मीर के अलगाववाद, विभिन्न राज्यों में फैले नक्सलवाद से निपटने में शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। आपरेशन सिंदूर में भी हमारे जवानों एवं महिला सैनिकों ने शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया किया कि ये महिला प्रहरी सीमा सुरक्षा बल की इस शौर्य, पराक्रम और गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, बल का नाम रोशन करेंगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *