नीट दोबारा परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्रालय का बड़ा कदम

नई दिल्ली, एजेंसी। नीट-यूजी के पेपर को लीक होने से भले ही शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नहीं बचा पायी है लेकिन परीक्षा रद होने से अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्रों की दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारी कराने के लिए वह आगे है। शिक्षा मंत्रालय ने जहां अपने साथी पोर्टल के जरिए दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए एक नया क्रैस कोर्स शुरू किया है, वहीं एनटीए भी अपने अभ्यास एप के जरिए इन छात्रों की मदद के लिए नई टेस्ट सीरीज जारी की है। यह दोनों ही सुविधा छात्रों को दोबारा परीक्षा होने तक जारी रहेगी।मंत्रालय ने इस पोर्टल के जरिए करीब 35 दिनों का एक खास कोर्स डिजाइन किया है, जिसमें छात्रों को नीट-यूजी से महत्वपूर्ण विषयों को तेजी से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए आईआईटी व एनसीईआरटी से जुड़े विशेषज्ञों को भी इससे जोड़ा गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए टेस्ट सीरीज भी तैयार की गई है।

यह कोर्स मुफ्त और प्रतिदिन ऑनलाइन होगा। मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साथी पोर्टल के जरिए शुरू किए गए क्रैस कोर्स की जानकारी को साझा किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिल सके।हालांकि मंत्रालय की इस पहल से पहले कई निजी कोचिंग संस्थान भी छात्रों की मदद के लिए आगे आए है, जिन्होंने छात्रों को नीट-यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए मुफ्त में पढ़ाने की पेशकश की है।

इस क्रैस कोर्स में छात्रों को प्रतिदिन सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक क्लास लगेगी। साथ ही प्रतिदिन टेस्ट भी होगा,जबकि सप्ताह में माक टेस्ट भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी।नटीए ने दूसरी परीक्षाओं को लेकर भी बढ़ाई चौकसीनीट-यूजी के पेपर लीक होने की घटना के बाद एनटीए ने मौजूदा समय में चल रही सीयूईटी-यूजी और जून में होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों व राज्यों को भी निर्देश दिया है, वह परीक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरते।थ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर कोई भी गड़बड़ी न होने पाए। गौरतलब है कि 2024 में नीट-यूजी व यूजीसी नेट के पेपर लीक होने की घटना के बाद सभी राज्यों के मुख्य सचिवों व जिलों के कलेक्टर व एसपी को भी परीक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *