होटल में बड़ा हादसा; पर्यटकों से भरी लिफ्ट की तार टूटी

देहरादून : पर्यटक होटल के रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद कुछ पर्यटक लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट की तार टूट गई।वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में देर रात बड़ा हादसा हो गया। होटल की पांचवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट से खाना खाकर नीचे लौट रहे पर्यटकों की लिफ्ट अचानक खराब होकर गिर गई। हादसे में लिफ्ट में सवार पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 22 सदस्यीय दल तीर्थनगरी घूमने आया हुआ था। सभी लोग देर रात होटल के रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद कुछ पर्यटक लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट की तार टूट गई और लिफ्ट पांचवीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। हादसे के समय जोरदार आवाज सुनकर होटल कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर दौड़ पड़े।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *