बेंगलुरु: आपसी झगड़े में माता-पिता ने की 11 महीने के मासूम की हत्या

बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने एक 11 महीने की बच्ची की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने अपनी ही बच्ची की हत्या करने के बाद इसे एक हादसे का रूप देने की कोशिश की थी।पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता शेकप्पा ने शुरुआत में पुलिस के पास जाकर दावा किया था कि उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी स्तनपान कराते समय सो गई थी और इसी दौरान बच्ची बिस्तर से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले को शुरुआत में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया था।यह घटना 9 जून को पूर्वी बेंगलुरु के अवालाहल्ली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कितागनूर गांव में हुई थी। शेकप्पा ने अपनी शिकायत में बताया था कि बच्ची को तुरंत ईस्ट पॉइंट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी आधार पर अधिकारियों ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

22 जून को प्राप्त हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसके बाद की जांच ने माता-पिता की गढ़ी हुई कहानी की पोल खोल दी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मासूम की मौत अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव और कई अंदरूनी चोटों के कारण सांस लेने में हुई तकलीफ से हुई है। बच्ची के चेहरे, छाती, पैरों और निजी अंगों पर चोट के कई निशान पाए गए।जांचकर्ताओं ने घटनास्थल का मुआयना करने पर पाया कि जिस बिस्तर से बच्ची के गिरने का दावा किया गया था, उसकी ऊंचाई केवल दो फीट थी। पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि इतनी कम ऊंचाई से गिरने पर शरीर पर ऐसी गंभीर चोटें आना नामुमकिन है।पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जानविस्तृत जांच में इस खौफनाक वारदात का सच सामने आया। 9 जून की दोपहर को जब शेकप्पा लंच के लिए घर लौटा, तो उसका अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ तीखा विवाद हो गया।पुलिस के अनुसार, इस झगड़े के दौरान जब बच्ची रोने लगी, तो मां विजयलक्ष्मी ने उसे लात मार दी। इसके बाद गुस्से में आगबबूला होकर पिता शेकप्पा ने बच्ची को उठाया और पूरी ताकत से जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्ची को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *