कोलकाता। चुनाव आयोग ने कोलकाता व बंगाल पुलिस के कई अधिकारियों को फिर इधर से उधर किया है। कोलकाता पुलिस के तीन संयुक्त आयुक्त का एक साथ तबादला किया गया है। इसके अलावा कमीशन ने कई उपायुक्त का भी ट्रांसफर किया है। इसके साथ ही कई पुलिस स्टेशनों के आइसी, ओसी व एडिशनल ओसी के पोस्ट भी बदले गए हैं।रूपेश कुमार कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) के अतिरिक्त दायित्व पर थे। उनकी जगह सोमा दास मित्रा को लाया गया है, जो इतने डीआईजी (सीआईडी) थी। संयुक्त आयुक्त (सदर) को भी बदल दिया गया है। मिराज खालिद उस पद पर थे।उनकी जगह सुदीप सरकार को जिम्मेदारी दी गई है। वह डीआईजी (कार्मिक) थे। संयुक्त आयुक्त (खुफिया) सौम्य राय की जगह देबस्मिता दास को लाया गया है, जो राज्य पुलिस के डीआइजी (एसटीएफ) थे।इसके अलावा, आयोग ने कोलकाता और राज्य पुलिस के कुल सात उपायुक्तों का तबादला किया है। उपायुक्त (भांगड़) सैकत घोष की जगह मनीष जोशी को प्रभार दिया गया है। कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (साउथ) दीपक सरकार की जगह वीएसआर अनंतनाग को चार्ज दिया गया है।





