सावधान – देखिए पिटबुल कुत्ते का डरावना सच : पति-पत्नी पर कर दिया हमला

पटियाला, एजेंसी। पंजाब के पटियाला के घुमन नगर इलाके में पिटबुल कुत्ते के हमले का एक डरावना वीडियो सामने आया है। दरअसल, एक पति-पत्नी प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने घर की घंटी बजाई, अंदर मौजूद पिटबुल कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ता है।

हमले के दौरान पति-पत्नी ने बचने की कोशिश की, जबकि आस-पास मौजूद लोगों ने भी उन्हें कुत्ते से बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। दोनों को पिटबुल शरीर के कई हिस्सों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर चुका था।

हमले में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पिटबुल कुत्ता ने उन्हें शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। फिलहाल, इलाज के लिए उन्हें पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *