संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामाए दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, एजेंसी। आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर आक्रामक हैं और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। संसद की कार्यवाही शुरूहुई। जैसे ही लोकसभा में प्रश्नकाल चल था, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया। ।
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सवाल उठाए कि विपक्ष प्रश्नकाल क्यों नहीं चलाना चाहता। बिरला ने कहा कि आपने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की और आज उस पर चर्चा होनी है फिर हंगामा क्यों किया जा रहा हैघ् लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों से सदन की गरिमा बनाकर रखने की अपील की। हालांकि जब इसके बाद भी विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए तो लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *