नई दिल्ली, एजेंसी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अब एक और अहम समुद्री रास्ता चर्चा में है। अमेरिका की इंडोनेशिया के साथ नई रक्षा समझौता के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि उसकी नजर अब मलक्का जलडमरूमध्य पर भी है। यह रास्ता वैश्विक व्यापार और एशिया की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच हाल ही में हुए समझौते के तहत अमेरिकी सैन्य विमानों को इंडोनेशिया के हवाई क्षेत्र में ज्यादा संचालन की अनुमति मिली है। इसे आधिकारिक तौर पर रक्षा सहयोग बढ़ाने का कदम मलक्का जलडमरूमध्य हिंद महासागर को पूर्वी एशिया से जोड़ता है और इस पर इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का नियंत्रण है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में व्यापार होता है। इस समझौते के समय को देखते हुए यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका अपनी रणनीति को मिडिल ईस्ट से आगे बढ़ाकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मजबूत कर रहा है।वैश्विक व्यापार में मलक्का की अहमियतहोर्मुज जहां तेल आपूर्ति के लिए अहम है, वहीं मलक्का जलडमरूमध्य ऊर्जा के साथ-साथ सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक वस्तुओं के व्यापार के लिए भी बेहद जरूरी है।





