नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से कमजोर होगा। इसके साथ ही बारिश थमेगी और मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।इससे पहले शुक्रवार को भी अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल व तराई तक रुक-रुक कर बारिश हुई। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और तापमान में भारी गिरावट के चलते ठंड का एहसास बना रहा।





