न्यूयॉर्क। अमेरिकी राजनीति इस वक्त एक बेहद अहम और रोमांचक मोड़ पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के कामकाज पर मुहर लगाने वाले मध्यावधि चुनाव में तीन दिन बाकी हैं। हालिया आंकड़े और ओपिनियन पोल बताते हैं कि व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन पार्टी के लिए यह चुनाव किसी बड़ी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से आर्थिक संकट में फंसा अमेरिका नीली लहर (डेमोक्रेट्स) पर सवार दिखाई दे रहा है। अर्ली वोटिंग जारी है जिसमें अब तक करीब 4.30 करोड़ लोगों ने वोट किया है। हालिया सर्वे के अनुसार अब तक डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को 52% से 53% तक समर्थन मिल रहा है, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार 44% के आसपास चल रहे हैं। डेमोक्रेट्स को लेकर उम्मीदें अपने चरम पर हैं।





