जेल से 17 कैदी फरार होने पर सीएम विजय का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली, एजेंसी। तमिलनाडु के थेनी जिले की जेल से 17 कैदियों के फरार होने के मामले में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सख्त रुख अपनाया है। जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आने के बाद उन्होंने डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही राज्य की सभी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।यह पूरा मामला 26 अक्टूबर का है। थेनी जिले की थेक्कमपट्टी उप-जेल में बंद 17 कैदियों ने भागने के लिए पहले मेडिकल इमरजेंसी का नाटक किया। इसके बाद उन्होंने जेल कर्मचारियों को काबू में कर लिया और जेल से फरार हो गए। हालांकि, बाद में सभी फरार कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *