देहरादून : देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। दोपहर बारिश तेज होने के कारण हवाई उड़ानें प्रभावित हो गई। मुंबई से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। जिस कारण विभिन्न शहरों की कुल चार उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। यह बारिश 11 बजे के आसपास काफी तेज हो गई। जिस कारण 11 बजे मुंबई से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डाइवर्ट करना पड़ा।11: 25 पर आने वाली इंडिगो की जयपुर वाली उड़ान को चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। कोलकाता से 12: 00 बजे आने वाली इंडिगो की तीसरी उड़ान को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दिल्ली से दोपहर एक बजे आने वाली एयर इंडिया की उड़ान को भी वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।





