नोएडा में बवाल के बाद एक्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR

नोएडा। वेतन वृद्धि की मांग के साथ सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने सोमवार को जगह-जगह जमकर उपद्रव किया। इसे लेकर पुलिस ने 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही वॉट्सएप ग्रुप्स की जांच की जा रही है।कब से लामबंद हुए श्रमिक?बीते शनिवार को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मिंडा फैक्ट्री के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से कामगार महिला के घायल होने के बाद से ही श्रमिक लामबंद हो रहे थे। सोमवार सुबह डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने जिले के तीन औद्योगिक क्षेत्रों में भारी उत्पात मचाया। 500 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों पर पथराव व तोड़फोड़ की और पुलिस वाहन सहित 20 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।गाजियाबाद व दिल्ली आने-जाने वालों को भी जाम से जूझना पड़ा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यह घटनाक्रम चलता रहा। यानी करीब नौ घंटे तक पूरा नोएडा ‘बंधक’ बना रहा। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई, जो ऑफिस जाते-आते हैं। 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल उपद्रव के दौरान 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए। औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ से करीब 3000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने 300 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। वीडियो और फोटो से अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *